BUDGET 2023 LIVE Updates:

 BUDGET 2023 LIVE Updates:

निर्मला सीतारमण का बजट भाषण

12:28 PM, 01 Feb 2023

Income Tax आयकर छूट का दायरा बढ़ा, 7 लाख तक कोई टैक्स नहीं

Income Tax  बजट में नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत दी गई है। 7 लाख की आय तक कोई टैक्स नहीं। आयकर छूट का दायरा बढ़ाया गया।

12:17 pm, 01/02/2023

बजट में जानें क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ

सीतारमण ने बजट में घोषणा करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन, खिलौने, साइकिल और ऑटोमोबाइल सस्ते होंगे। इसी के साथ देसी मोबाइल सस्ते होंगे। वहीं, चिमनी , कुछ मोबाइल फोन और कैमरे के लैंस, सिगरेट सोना, चांदी, प्लेटिनम महंगा होगा।

12:12 pm, 01/02/2023

वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी खुला पिटारा

सीतारमण ने घोषणा की कि वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा अब 4.5 लाख से बढ़कर 9 लाख की जाएगी।

12:09 pm, 01/02/2023

महिलाओं के लिए नई बचत योजना की घोषणा

वित्त मंत्री ने महिलाओं के लिए नई बचत योजना की घोषणा की। इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज़ मिलेगा।

12:07 pm, 01/02/2023

युवाओं के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षुता योजना की घोषणा

सीतारमण ने 3 वर्षों में 47 लाख युवाओं को सहायता प्रदान करने के लिए एक अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षुता योजना के तहत प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण शुरू करने की घोषणा की है।

12:03 pm, 01/02/2023

पहचान पत्र को अपडेट करने में अब नहीं आएगी मुश्किलें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि विभिन्न सरकारी एजेंसियों, नियामकों और विनियमित संस्थाओं द्वारा बनाए गए व्यक्तियों की पहचान पत्र के समाधान और अद्यतन के लिए एक-स्टॉप समाधान डिजीलॉकर सेवा की स्थापना की जाएगी।

11:58 am, 01/02/2023

किसानों के लिए बजट में- 1 करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती में सहायता दी जाएगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगले 3 वर्षों में 1 करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए सहायता मिलेगी। सीतारमण ने कहा कि 10,000 जैव इनपुट संसाधन केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

11:55 am, 01/02/2023

नगरपालिका बांडों को लेकर घोषणा

नगरपालिका बांडों के लिए साख बढ़ाने के लिए शहरों को प्रोत्साहित किया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि अमृत काल के लिए उपयुक्त बुनियादी ढांचे के वर्गीकरण और वित्तपोषण ढांचे को बनाने के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की जाएगी।

11:53 am, 01/02/2023

अतिरिक्त हवाई अड्डे नवीनीकृत किए जाएंगे- सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि क्षेत्रीय हवाई संपर्क में सुधार के लिए 50 अतिरिक्त हवाई अड्डे, हेलीपॉड, वाटर एयरो ड्रोन, उन्नत लैंडिंग ग्राउंड को नवीनीकृत किया जाएगा।

11:48 am, 01/02/2023

राज्यों को 50 साल का ब्याज मुक्त कर्ज

वित्त मंत्री ने राज्य सरकारों के लिए भी बड़ी घोषणा की। केंद्र सरकार ने राज्यों को 50 साल का ब्याज मुक्त कर्ज एक और साल के लिए बढ़ाया।

11:44 am, 01/02/2023

PAN होगा पहचान पत्र

PAN को लेकर भी वित्त मंत्री ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पैन कार्ड अब राष्ट्रीय पहचान पत्र के रूप में जाना जाएगा। इससे पहले पैन टैक्स फाइलिंग के लिए था।

11:43 am, 01/02/2023

रेलवे का कायापलट होगा

वित्त मंत्री ने कहा कि रेलवे का कायापलट करने के लिए 2.4 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा। कई नई ट्रेनें चलाई जाएंगी।

11:37 am, 01/02/2023

PM आवास योजना का आवंटन 66 फीसद बढ़ेगा

बजट में सरकार ने PM आवास योजना का आवंटन 66 फीसद बढ़ाकर 79,000 करोड़ किया। सीतारमण ने कहा कि हम लोगों को रहने के तेजी से घर आवंटित करेंगे।

11:35 am, 01/02/2023

वित्त मंत्री ने 57 नए नर्सिंग कॉलेजों की घोषणा की

वित्त मंत्री ने 2014 से स्थापित मौजूदा 157 मेडिकल कॉलेजों के साथ कोलोकेशन में 157 नए नर्सिंग कॉलेजों को स्थापित करने की घोषणा की।

11:32 am, 01/02/2023

जनजातीय समूहों के लिए बड़ी घोषणा

निर्मला सीतारमण ने कहा कि विशेष रूप से जनजातीय समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए पीएमपीबीटीजी विकास मिशन शुरू किया जाएगा, ताकि पीबीटीजी बस्तियों को मूलभूत सुविधाओं से परिपूर्ण किया जा सके। अगले 3 वर्षों में योजना को लागू करने के लिए 15,000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे।

11:30 am, 01/02/2023

परंपरागत कारीगरों और शिल्पकारों के लिए सहायता पैकेज की घोषणा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि पीएम विश्व कर्म कौशल सम्मान-परंपरागत कारीगरों और शिल्पकारों के लिए सहायता के पैकेज की परिकल्पना की गई है, जो उन्हें एमएसएमई मूल्य श्रृंखला के साथ एकीकृत करते हुए अपने उत्पादों की गुणवत्ता, पैमाने और पहुंच में सुधार करने में सक्षम बनाएगा।

11:27 am, 01/02/2023

भारतीय मिलेट्स अनुसंधान संस्थान पर बड़ी घोषणा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि भारतीय मिलेट्स अनुसंधान संस्थान को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में समर्थन दिया जाएगा।

11:26 am, 01/02/2023

कृषि कर्ज लक्ष्य 20 लाख करोड़ किया जाएगा

Aam Budget 2023 निर्मला सीतारमण ने कहा कि राज्यों की सक्रिय भागीदारी, सरकारी और सार्वजनिक पार्टनरशिप के साथ मिशन मोड पर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन पर ध्यान देने के साथ कृषि कर्ज लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा।

11:22 am, 01/02/2023

कृषि-स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए बनेगा कृषि कोष

वित्त मंत्री ने कहा कि युवा उद्यमियों द्वारा कृषि-स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि कोष बनाया जाएगा। 

11:21 am, 01/02/2023

पर्यटन को मिशन मोड पर मिलेगा बढ़ावा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि राज्यों की सक्रिय भागीदारी, सरकारी कार्यक्रमों और सार्वजनिक-निजी भागीदारी के साथ मिशन मोड पर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश घरेलू और विदेशी पर्यटकों के लिए अत्यधिक आकर्षण प्रदान करता है। पर्यटन में दोहन की अपार संभावनाएं हैं। 

11:16 am, 01/02/2023

मजबूत पब्लिक फाइनेंस और एक मजबूत फाइनेंस सेक्टर पर होगा काम- सीतारमण

सीतारमण ने कहा कि अमृत ​​काल के लिए हमारी दृष्टि में मजबूत पब्लिक फाइनेंस और एक मजबूत फाइनेंस सेक्टर के साथ एक टेक्नोलॉजी-संचालित और ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था शामिल है। सबका साथ, सबका प्रयास के माध्यम से इस जनभागीदारी को प्राप्त करने के लिए आवश्यक है।

11:15 am, 01/02/2023

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट की प्राथमिकताएं बताईं

 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बजट 2023-24 में मेरी सरकार की प्राथमिकताएं समावेशी विकास, अंतिम मील तक पहुंचना, बुनियादी ढांचा और निवेश, क्षमता को उजागर करना, हरित विकास, युवा और वित्तीय क्षेत्र होगा।

11:13 am, 01/02/2023

वित्त मंत्री बोलीं- दुनिया के आकाश पर भारत चमक रहा

Budget 2023 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि दुनिया के आकाश पर भारत चमक रहा है। चालू वर्ष के लिए हमारी वार्षिक आर्थिक वृद्धि दर 7.0% अनुमानित है। यह महामारी और युद्ध के कारण बड़े पैमाने पर वैश्विक मंदी के बावजूद सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज्यादा है।

11:11 am, 01/02/2023

COVID महामारी में भी सरकार ने बड़े कदम उठाए- सीतारमण

सीतारमण ने कहा कि COVID महामारी के दौरान हमने सुनिश्चित किया कि 28 महीनों के लिए 80 करोड़ से अधिक व्यक्तियों को मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति करने की योजना के साथ कोई भी भूखा न रहे।

11:10 am, 01/02/2023

प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक बढ़- निर्मला सीतारमण

सीतारमण ने कहा कि 2014 से मोदी सरकार के प्रयासों ने सभी नागरिकों के लिए जीवन की बेहतर गुणवत्ता और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक बढ़कर 1.97 लाख रुपये हो गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार दुनिया में 10वीं से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में बढ़ा है।

11:08 am, 01/02/2023

विश्व आर्थिक व्यवस्था में भारत की बड़ी भूमिका

वित्त मंत्री  निर्मला ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के इस समय में भारत की G20 अध्यक्षता हमें विश्व आर्थिक व्यवस्था में भारत की भूमिका को मजबूत करने का एक अनूठा अवसर देती है।

11:07 am, 01/02/2023

वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू, बोलीं- गरीब खाद्यान्न योजना 1 साल के लिए बढ़ाई गई

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण शुरू किया। वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और दुनिया में एक चमकता सितारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *